

उत्तराखंड कैडर की 2018 बैच की IAS अधिकारी आकांक्षा कोंडे होंगी बागेश्वर की नई जिलाधिकारी। वह अब तक बागेश्वर जिले की जिम्मेदारी संभाल रहे आशीष कुमार भटगाई की जगह लेंगी।आकांक्षा ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक. की डिग्री प्राप्त की है।वे अभी तक हरिद्वार जिले के मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) की जिम्मेदारी संभाल रही थी। हरिद्वार से पूर्व वह अल्मोड़ा जिले के CDO की जिम्मेदारी भी संभाल चुकी है। 28/12/1989 को जन्मी आकांक्षा कोंडे ने अपना करियर लोक सेवा और प्रशासनिक भूमिकाओं के लिए समर्पित किया है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
