राजनीति

एक वर्ष में निगम को सुधार दूंगा नही तो निगम छोड़ दूंगा:वन विकास निगम अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी 

जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर किया गया याद

नैनीताल। चंपावत विधानसभा के पूर्व विधायक वर्तमान दर्जा मंत्री तथा उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी ने नैनीताल पहुँचने पर बुधवार को नैनीताल क्लब में पत्रकारों को संबोधित किया। तथा जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको याद किया।

गहतोड़ी ने बताया कि जनभावनाओं के अनुरूप काम कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार ने सौ दिन के कार्यकाल में अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की हैं। विभिन्न विभागों में तेजी से नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की जा रही है। उन्होंने कहा कि नदियों से प्राइवेट लोग खनिज का स्टॉक करते हैं जबकि अब निगम भी स्टॉक करेगा। उन्होंने जड़ी बूटी में रोजगार की अपार संभावना बताते हुए कहा कि निगम अब खुद पैकेजिंग व ब्रांडिंग भी करेगा। लकड़ी के फर्नीचर बनाने के साथ ब्रांड बनाकर बिक्री की जाएगी। निगम में अनियमितता के सवाल पर कहा कि एक साल के भीतर निगम को सुधार देंगे। नही तो खुद निगम के अध्यक्ष पद से त्याग पत्र दे दूंगा।

यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश शनिवार को भी स्कूलो में अवकाश घोषित

बता दे कि चंपावत विधानसभा के पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के लिए अपनी सीट छोड़ दी थी और 31 मई को हुए उपचुनाव में सीएम धामी ने भारी मतों से जीत दर्ज कर अपना परचम लहराया था। जिसके बाद मुख्यमंत्री धामी ने कैलाश गहतोड़ी के त्याग का इनाम उनको दिया है। सीएम ने पूर्व विधायक को उत्तराखण्ड़ सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री सहित वन विकास निगम में अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गयी है।

वही उंन्होने कहा कि सीएम धामी को खटीमा की जनता ने चुनाव में हराकर अच्छा किया तभी मुझे ये शोभाग्य मिला कि आज वे मेरी विधानसभा से विधायक है,ये मेरी पूरी विधानसभा की जनता का शोभाग्य है।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट,शांति मेहरा,दया किशन पोखरिया, मनोज जोशी, मोहित रौतेला, हरीश राणा, मोहित आर्य,दीपक मेलकानी,गजाला कमाल,नवीन जोशी,संतोष साह,विश्व केतु आदि मौजूद रहे।

To Top

You cannot copy content of this page