खेल समाचार

ऑल इंडिया महिला हॉकी कप पर एचएफबी एनसीआर ने ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

नैनीताल। हॉकी एकेडमी द्वारा आयोजित एवं सेंचुरी पल्प एंड पेपर लालकुआं द्वारा प्रायोजित अखिल भारतीय महिला हॉकी कप 2022 के फाइनल में शुक्रवार को एचएफबी ,एनसीआर ने दो के मुकाबले नैनीताल एक गोल से हराया तथा 2022की विजेता बनी।

बतौर मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्य ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया तथा नैनीताल हॉकी एकेडमी को विधायक निधि से एक लाख रुपए देने की घोषणा की

इससे पूर्व अध्यक्ष मुकेश जोशी व ओलंपियन राजेंद्र रावत ने विधायक सरिता आर्य वह विशिष्ट अतिथि पूर्वांचल बैंक के चेयरमैन विनय साहब को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

संचालन हेमंत बिष्ट ,प्रो ललित तिवारी ने किया ।तथा आखों देखा हाल भी सुनाया। 

यह भी पढ़ें 👉  नैनीझील में राज्य स्तरीय जल क्रीडा प्रतियोगिता का विधायक सरिता ने किया शुभारंभ

निर्णायक विकास पंत,अमित कुमार रहे। तकनीकी विभाग में गिरीश भट्ट, गंगा सागर, अनिल रावत मौजूद रहे। 

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में पूर्व ओलंपियन राजेंद्र रावत, मुकेश जोशी मंटू, कैलाश बोरा आशू, मनोज साह,  नरेन्द्र बिष्ट, डा मनोज बिष्ट गुड्डू , अतुल साह, आनंद  मेहता एवं भारती साह  जगदीश बावड़ी बिमल चौधरी , मुकुल जोशी बहादुर सिंह रावत रोहित  साह डॉक्टर घनश्याम साह  प्रो के बी  मेलकानी  राजेंद्र बिष्ट  धर्मेंद्र शर्मा ,प्रीति डंगवाल ,श्रुति साह अतुल साह ,रमन दीप सिंह का योगदान रहा।

To Top

You cannot copy content of this page