हल्द्वानी। गुरुवार को हल्द्वानी बड़ी मंडी क्षेत्र में एक युवक तथा एक युवक की लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने खोजबीन शुरू कर दी और मात्र 6 घंटे के अंतराल में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।जिसमे लक्ष्मी की भी हत्या कर दी गयी थी।ग्राम मल्ली पोखरी ओखलकांडा निवासी हेम चन्द्र पोखरिया की 21 वर्षीय पुत्री लक्ष्मी पोखरिया हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा थी परिजनों ने बताया कि लक्ष्मी पढ़ने में काफी मेधावी थी और अपनी पढ़ाई के साथ साथ मेडिकल स्टोर में जॉब भी कर अपने सुनहरे भविष्य की तैयारी कर रही थी।।वही पुलिस द्वारा गिरफ्तार चारो आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे सभी साथ में बैठकर शराब पी रहे थे, इसी दौरान वे आरोपी लक्ष्मी के साथ छेड़खानी करने लगे जिस पर शुभम तथा लक्ष्मी ने विरोध किया।आपसी लड़ाई झगड़े में उन्होने शुभम की हत्या कर दी। घटना को छिपाने के उद्देश्य से आरोपियो ने लक्ष्मी को भी मौत के घाट उतार दिया तथा पहचान छिपाने के लिए दोनों के सिर पत्थर से कुचल दिए।अल्मोड़ा निवासी शुभम और लक्ष्मी हल्द्वानी मुखानी क्षेत्र में लिव इन में रहते थे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -




