राजकीय महाविद्यालय शीतलाखेत में वार्षिक खेल समारोह का भव्य और सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो० लल्लन प्रसाद वर्मा द्वारा की गई। खेल उत्सव में छात्र-छात्राओं ने 100 व 200 मीटर दौड़, लंबी कूद, भाला फेंक और गोला फेंक जैसी प्रतियोगिताओं में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।मुख्य अतिथि अमित जोशी (प्रबंधक, एसबीआई) ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि, “खेल केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का माध्यम है। खेल में जीत से अधिक महत्वपूर्ण प्रतिभाग करना है।”
सारस्वतातिथी श्री कुंदन राम एवं श्री आर.डी. जोशी ने व्यावहारिक ज्ञान और व्यक्तित्व विकास में खेलों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। इस अवसर पर अति विशिष्ठ अतिथि श्री गणेश पाठक, श्री विपिन चंद्र जोशी एवं श्री त्रिवेंद्र जी ने भी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि यहाँ के खिलाड़ी भविष्य में राष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।
कार्यक्रम के समापन पर प्राचार्य प्रो० वर्मा ने सभी अतिथियों का आभार जताया। डॉ. आर.सी. पांडे ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया और मंच का कुशल संचालन डॉ. प्रकाश चंद्र जांगी द्वारा किया गया। इस दौरान प्रो० अनुपमा तिवारी, डॉ. सीमा प्रिया, डॉ. दीपिका आर्या, डॉ. वसुंधरा लसपाल, डॉ. छत्र सिंह कठायत श्री कमल सिंह बनकोटी श्री विनोद रतन समेत समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -




