खेल समाचार

अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय (कवाँन- कीडो)  प्रतियोगिता में कुमाऊं विश्वविद्यालय की साक्षी बिष्ट ने जीता स्वर्ण पदक

नैनीताल। 22 से 25 फरवरी तक चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी मोहाली में आयोजित अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय  कवाँन कीडो प्रतियोगिता में कुमाऊं विश्वविद्यालय की कु.साक्षी बिष्ट ने 48 किलो ग्राम वेट केटेगिरि में स्वर्ण पदक एवम  कुंदन पांडे ने  91 किलो ग्राम वेट कैटिगरी में कांस्य पदक, कु. शोभा बिष्ट ने रजत पदक कु. भारती परगाइ ने 71 किलो ग्राम वेट कैटिगरी में कांस्य पदक प्राप्त कर कुमाऊं विश्वविद्यालय का नाम खेलों में रोशन किया है।आगे पढ़े

कुमाऊं विश्वविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी डॉ. नागेंद्र शर्मा ने बताया कि कवाँन कीडो खेल को इसी वर्ष 31 अगस्त को 2023 को आयोजित वार्षिक क्रीड़ा  बोर्ड की बैठक में कुमाऊँ विश्व विद्यालय के खेलों में शामिल किया गया था इससे पूर्व विश्व विद्यालय द्वारा नये खेलों में जैसे ड्रॉप रोबॉल,सेपक् ताकरा,मिनी गोल्फ खेलो में अखिल भारतीय अंतर विश्व विद्यालय प्रतियोगिताओ में अनेको पदक हासिल कर कुमाऊँ  विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। डॉ. शर्मा ने बताया कि उक्त सभी पदक विजेता खिलाड़ी कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर नैनीताल के खिलाड़ी हैं।उनकी इस उपलब्धि पर कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एन.के.जोशी ने क्रीड़ा अधिकारी डॉ. नागेंद्र शर्मा और तीनों  खिलाड़ियों को बधाई दी है तथा स्वर्ण पदक एवम दोनों कांस्य पदक विजेता  खिलाड़ियों  को सम्मान समारोह आयोजित कर  सम्मानित करने  की घोषणा की है।आगे पढ़ें

यह भी पढ़ें 👉  फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल ऑल सेंट्स कॉलेज के नाम

इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव दिनेश चंद्रा, वित्त नियंत्रक अनीता आर्य,उप कुलसचिव दुर्गेश डिमरी, प्रो.एलएम जोशी ,प्रो लक्ष्मण सिंह लोधीयाल, डॉ. संतोष कुमार, प्रो ललित तिवारी, प्रो. बीएस बनकोटी प्रोफ़ेसर कमल के पांडे डॉ. महेंद्र राणा, डॉ. राजीव उपाध्याय, सुरेंद्र सिंह नेगी, राजेश कुमार ,सुदर्शन कुमार, जीएस भंडारी, नवीन जोशी, इंदर आर्य, संजय शाह, जीवन रावत जनार्दन जोशी ,एवम ओलिंपियन राजेंद्र रावत अंतर राष्टीय खिलाडी सुरेश चंद्र पांडे   विजेंद्र चौधरी भूपेश दुमका, निर्मला पंत ने शुभकामनाएं दी है।

To Top

You cannot copy content of this page