

नैनीताल।नारायण नगर के सभासद भगवत सिंह रावत की प्रयासों से हरियाली का पर्व हरेले के उपलक्ष्य में शुक्रवार को नगर के पॉलिटेक्निक पिटरिया क्षेत्र में विधायक सरिता आर्या की नेतृत्व में वन विभाग के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने पौध रोपण किया।इस दौरान बांज,किलोज,पुतली,कौल लैला मजनू आदि के दर्जनों पौधे रोपित कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया।इस दौरान एसडीओ ममता चंद,आनंद आर्य,अरविंद पडियार,आनंद बिष्ट,कविता गंगोला,मंडल महामंत्री आशीष बजाज,पंकज बर्गली,संतोष कुमार,लाल सिंह बिष्ट,दीप्ति रावत,भावना रावत,दीपा रावत,नवनीष ओझा,शैलेश बिष्ट,युवराज करायत आदि मौजूद रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
