कुमाऊँ

बागेश्वर की रेखा व प्रियंका को ढूंढने में करें मदद,चार अगस्त से है लापता

बागेश्वर जनपद के ढुकुरा गांव निवासी 24 वर्षीय सिविल इंजीनियर रेखा व उसकी सहेली सेलाकूना निवासी 18 वर्षीय प्रियंका बीते 4 अगस्त से लापता है। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद जब उनका कोई पता नहीं चला तो इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई गई।

परिजनों के अनुसार रेखा गरुड़ में सिविल इंजीनियरिंग की इंटर्नशिप कर रही है। जबकि प्रियंका कंप्यूटर सीख रही है। दोनों बीते 4 अगस्त को घर से एक साथ निकले थे,और देर शाम तक जब वापस नहीं लौटे, तो उनको फोन किया गया तो दोनों के फोन भी बंद जा रहे थे। जिसके बाद परिजनों ने दोनों की काफी खोजबीन की और जब कहीं पता नहीं चला तो उन्होंने पुलिस की शरण ली, पुलिस के हाथ भी अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। जिसके चलते अब परिजनों को किसी अनहोनी का डर सताने लगा है।

यह भी पढ़ें 👉  पर्यटकों की कार घुसी दुकान के भीतर
To Top

You cannot copy content of this page