भीमताल।जंगलिया गांव जिला पंचायत सदस्य बिपिन सिंह जंतवाल ने ग्राम पंचायत चाफ़ी, अलचौना क्षेत्र में भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना तथा स्थाई समाधान के निराकरण का आश्वासन दिया तथा उन्होंने जिला पंचायत से निर्मित पिटौली पुल का अचानक निरीक्षण किया और ठेकेदार से गुणवत्ता पूर्वक कार्य करने तथा समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए इससे पूर्व उनकेद्वारा श्री 108 कीर्तन महाराज की स्मृति में आयोजित गुरु गोरखनाथ नाथ मंदिर अलचोना भजन कीर्तन तथा विशाल भंडारे में भाग लिया तथा ग्रामीणों की मांग पर उक्त मार्ग को ठीक करने के लिए आश्वासन दिया इस अवसर पर प्रधान पुजारी हरीश चंद्र पांडे, ग्राम प्रधान कमल देवका, नीरज अलचौनी, नारायण सिंह कुल्याल, प्रेम सिंह कुल्याल, आनंद मणि भट्ट, नवीन शर्मा, रमेश चंद्र पलड़िया, मदन सिंह, सहित ग्रामीण महिलाओं तथा ग्रामीणों ने भागीदारी की
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -




