नैनीताल,।पहाड़पानी (धारी)। ग्रामसभा मज्यूली से निर्विरोध निर्वाचित बीडीसी सदस्य भावना सबसे कम उम्र 22 वर्ष में धारी ब्लॉक की ब्लॉक प्रमुख बन चुकी है।
भावना लंबे समय से अपने माता-पिता के साथ सामाजिक कार्यों में सक्रिय रही हैं। उनके माता व पिता दोनों ही ग्रामसभा मज्यूली के प्रधान पद पर रह चुके हैं। भावना की सामाजिक सक्रियता और शिक्षण पृष्ठभूमि को देखते हुए समीपवर्ती ग्रामसभाओं सेलालेख, अनर्पा तल्ली व मल्ली, दीनी, महतोल्या आदि की जनता उन्हें प्रमुख पद पर देखना चाहती है। धारी ब्लॉक प्रमुख का पद इस बार अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित है। भावना सहित कुछ अन्य महिलाएं भी बीडीसी सदस्य के रूप में निर्वाचित हुई हैं, लेकिन भावना का निर्विरोध चुना जाना और उनका शैक्षणिक स्तर उन्हें अन्य प्रत्याशियों से आगे रखता है। इसी कारण से क्षेत्र में यह माना जा रहा है कि उनका प्रमुख पद पर चुना जाना लगभग तय है। यदि भावना निर्वाचित होती हैं, तो वह प्रदेश की सबसे कम उम्र की ब्लॉक प्रमुख बनने का गौरव प्राप्त कर सकती हैं। महज 22 वर्ष की उम्र में इतनी बड़ी जिम्मेदारी संभालना अपने आप में एक मिसाल होगी।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
