 
नैनीताल। शादी के आमंत्रण कार्ड ने देश की एक ऐसी समस्या को उजागर कर एक विनयपूर्वक आग्रह के साथ लोगों को आमंत्रित किया है कि हर कोई सोचने पर मजबूर हो गया।
नैनीताल नगर पालिका के सभासद व पर्यावरण प्रेमी मनोज साह जगाती 9 दिसंबर को परिणय सूत्र में बंधने जा रहे जगाती ने आमंत्रण कार्ड में विनय के साथ लोगों से आग्रह किया है कृपया प्लेट में उतना ही खाना लें जितना खा सकें क्योंकि इस धरती में आज भी कई लोग भूखे सोते हैं।
मनोज साह जगाती की यही सोच उन्हें सबसे अलग बनाती है आज युवा शादी में जहाँ कई रंगीन सपने कई अरमान बुनते हैं वहीं मनोज को समाज का वो तबका याद रहा उसकी पीढ़ा उन्होंने महसूस की जो आज भी भूखे पेट सोने को मजबूर हैं और उनके उस सोच ने हमें भी सोचने पर मजबूर कर दिया।
हम भी सबसे यही अनुरोध करते हैं कि हर कोई अपने घर से इस परिवर्तन की शूरुआत करे अपने बच्चों को भी अन्न का महत्व समझाएं और बर्बादी न करने का संकल्प लें तो उनकी ये पहल सार्थक सोच और क्रांति की अलख जगायेगी और देश की इस गंभीर समस्या से निपटने की ओर ये हमारा सबसे बड़ा योगदान होगा।

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
 
													
																							

 
											 
																								
												
												
												 
						 
					 
						 
					 
						 
					


 
									 
																		 
									 
																		 
									 
																		 
									 
																		 
									