राजनीति

कांग्रेस की जनाक्रोश रैली 10 हजार का दावा करने वाले ढाई हजार में सिमटे:विधायक सरिता

नैनीताल। विभन्न मुद्दों को लेकर सोमवार को कांग्रेस की जन आक्रोश रैली पर लेकर विधायक सरिता आर्य ने निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने 10 हजार कार्यकर्ताओं का वादा किया था जबकि केवल ढाई हजार पर वे सिमट गए थे।कहा किमुद्दाविहीन विपक्ष का जनाधार धरातल पर नहीं रह गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विकासपरक नीतियों के आगे विपक्ष का विरोध खिशियानी बिल्ली खंभा नोचे के समान है। प्रदेश की जनता के अटूट विश्वाश पर धामी सरकार सदैव काम कर रही है। अवैध कब्जों, नकल माफिया  एवं खनन माफिया के खिलाफ धामी सरकार की सख्त कार्रवाई से परेशान असामाजिक तत्वों का प्रयोग भीड़ जुटाने में किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नेता प्रतिपक्ष यशपाल के नेतृत्व में कांग्रेस की जन आक्रोश रैली में उमड़ा कार्यकर्ताओ का शैलाब
To Top

You cannot copy content of this page