राजनीति

सीएम धामी की जीत के अहम किरदार भीमताल विधायक कैड़ा: देखे वीडियो

चंपावत उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी मुख्यमंत्री पुष्कर धामी एक तरफा जीतने चंपावत में भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया है। चुनाव परिणाम आने के बाद कार्यकर्ताओं द्वारा पूरे प्रदेश में जगह जगह मिष्ठान वितरण आतिशबाजी की जा रही है।

वही पुष्कर धामी की जीत में भीमताल विधानसभा के विधायक राम सिंह कैड़ा ने अहम भूमिका निभाई है। बता देगी राम सिंह कैड़ा बीते दो माह से भी अधिक समय से चंपावत में डेरा डाले हुए थे, और उन्होंने पूरे विधानसभा में गांव गांव जाकर चुनाव प्रचार कर धनी के लिए समर्थन जुटाया। जिसका परिणाम यह रहा कि भाजपा प्रत्याशी पुष्कर धामी 53 हजार मतों से विजई रहे। चुनाव परिणाम के दिन भी भीमताल विधायक चंपावत में मौजूद थे, और परिणाम आते ही कार्यकर्ताओं ने विधायक राम सिंह कैड़ा को कंधों में उठा लिया। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि चंपावत उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी नहीं बल्कि भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा की जीत हुई हो।

यह भी पढ़ें 👉  मां नंदा-सुनंदा लौटी अपने ससुराल,मां के जयकारों से गुंजायमान हुई सरोवर नगरी,24 कैरेट शुद्ध सोने की गहनों से हुआ मां का श्रृंगार

वही अब कैड़ा समर्थकों द्वारा उम्मीद लगाई जा रही है कि उनकी इस मेहनत का फल सीएम द्वारा उनको भविष्य में दिया जा सकता है।

To Top

You cannot copy content of this page