उत्तराखण्ड

सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए विधायको को जारी की पांच-पांच करोड़ रुपये की धनराशि

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधायक निधि योजनान्तर्गत वर्ष 2025-26 के आय-व्ययक में प्रावधानित धनराशि से 70 विधायकों को उनके क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए 5 करोड़ प्रति विधायक की दर से कुल 350 करोड़ की धनराशि अनुदान के रूप में स्वीकृत की है। राज्य योजना के अन्तर्गत जनपद पौड़ी गढ़वाल के विधानसभा क्षेत्र पौड़ी में देहलचौरी मोटर मार्ग से चामापानी-धौलकंडी होते हुए कांडा मंदिर तक मोटर मार्ग के नव निर्माण हेतु 3.71 करोड़ की स्वीकृति दी गई है। यह मार्ग धार्मिक और पर्यटन दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।मुख्यमंत्री द्वारा जनपद हरिद्वार के हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में पथरी से बहादराबाद मार्ग पर स्थित सुकरासा गांव के निकट पथरी रोह नदी पर 36.00 मीटर स्पान के प्री-स्ट्रेस आरसीसी सेतु के नव निर्माण हेतु 5.44 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। जनपद रुद्रप्रयाग के विधानसभा क्षेत्र में विकासखंड अगस्त्यमुनि के खांकरा-छातीखाल मोटर मार्ग के किमी 1 से 5 तक डीबीएम व बीसी द्वारा सुदृढ़ीकरण और सड़क सुरक्षा कार्य हेतु 4.45 करोड़ की स्वीकृति दी गई है।आगे पढ़ें और जानकारी……

यह भी पढ़ें 👉  लोहाघाट की प्रियंका ने तुलसी के पौधे में खोजा मलेरिया के उपचार के तत्व

विधानसभा क्षेत्र केदारनाथ में विकासखंड उखीमठ के अंतर्गत पंचकेदार श्री मस्ता मदमहेश्वर मंदिर को जोड़ने वाले पैदल मार्ग में झूला पुल के निर्माण हेतु 7.28 करोड़ की स्वीकृति दी गई है। यह परियोजना तीर्थयात्रियों के लिए सुरक्षित और सुलभ मार्ग प्रदान करेगी। जनपद टिहरी गढ़वाल के विधानसभा क्षेत्र प्रतापनगर में स्यालगी-जुलाडगांव-डोडक-थापला मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य के लिए 3.61 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है।

मुख्यमंत्री द्वारा किए गए इन निर्णयों से न केवल राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों में आधारभूत संरचना को मजबूती मिलेगी, बल्कि स्थानीय जनता को रोजगार, आवागमन और धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में भी लाभ होगा। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत मानपुर-काशीपुर आवासीय परियोजना हेतु विद्युत आपूर्ति कार्य के लिए 2.18 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Quis autem vel eum iure reprehenderit qui in ea voluptate velit esse quam nihil molestiae consequatur, vel illum qui dolorem?

Temporibus autem quibusdam et aut officiis debitis aut rerum necessitatibus saepe eveniet.

About

Kumaun vani (कुमाऊं वाणी) देवभूमि उत्तराखंड के कुमांउ व गढ़वाल के गांव-गधेरों की समस्याओ, ताजा खबरों व विलुप्त हो रही कुमांउनी व गढ़वाली संस्कृति को उजागर करने का एकमात्र डिजिटल माध्यम है। अतः आप भी अपने विचार व अपने क्षेत्र की समस्याओं व समाचारों को प्रकाशित करने के लिए हमसे kumaunvani@gmail.com तथा दूरसंचार व व्हाट्सएप नम्बर 8171371321 पर सम्पर्क कर सकते है।

(खबरों की विश्वसनीयता ही हमारी पहचान है)

संपादक –

नाम: हिमानी बोहरा
पता: मझेड़ा, नैनीताल, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 81713 71321
ईमेल: kumaunvani@gmail.com

© 2022, Kumaun Vani (कुमाऊँ वाणी)
Get latest Uttarakhand News updates in Hindi
Website Developed & Maintained by Naresh Singh Rana
(⌐■_■) Call/WhatsApp 7456891860

To Top

You cannot copy content of this page