चंपावत जनपद के लोहाघाट निवासी मुकुल राय व किरन राय की पुत्री अनुप्रिया ने लगातार तीसरी बार यूपीएसीसी परीक्षा पास कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है।अनुप्रिया ने वर्ष 2022 में हरियाणा पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर बीडीओ एवं पंचायत अधिकारी के पद पर काम किया. इसी वर्ष यूपीएससी के माध्यम से उनका चयन स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में असिस्टेंट डायरेक्टर के पद पर हुआ,इसके बाद वर्ष 2023 में यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर भारतीय डाक सेवा में चयन हुआ। वर्तमान में अनुप्रिया राय आंध्र प्रदेश के पाल समुद्रम में प्रशिक्षण ले रही हैं।उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों सहित पूरे क्षेत्र का खुशी का माहौल बना हुआ है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -




