धर्म-संस्कृति

एक से सात सितंबर तक भब्य रूप से होगा नंदा देवी महोत्सव का आयोजन

नैनीताल। बीते दो वर्षों से कोविड के चलते नगर में नंदा देवी महोत्सव का आयोजन नहीं हो पाया है लेकिन इस वर्ष एक सितंबर से सात सितंबर तक भव्य रुप से नंदा देवी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

रविवार को श्री राम सेवक सभा प्रांगण में पदाधिकारियों की एक बैठक आयोजित की गई जिसमें एक से सात सितंबर तक नंदा देवी महोत्सव का आयोजन कराने का निर्णय लिया गया तथा 26 सितंबर से चार अक्टूबर तक रामलीला महोत्सव का आयोजन कराने का निर्णय लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मां नंदा-सुनंदा लौटी अपने ससुराल,मां के जयकारों से गुंजायमान हुई सरोवर नगरी,24 कैरेट शुद्ध सोने की गहनों से हुआ मां का श्रृंगार

महासचिव जगदीश बवाड़ी ने बताया कि एक सितंबर को महोत्सव का शुभारंभ होगा तथा सात सितंबर को ढोला भ्रमण कर महोत्सव का समापन होगा।इस दिरण अध्यक्ष मनोज साह, मनोज जोशी, बिमल चौधरी,विमल साह, राजेंद्र बजेठा, मुकेश जोशी,चंद्र प्रकाश साह, कमलेश ढौंडियाल,अशोक साह, राजेंद्र लाल साह, भीम सिंह कार्की,ललित साह, प्रो ललित तिवारी आदि मौजूद रहे।

To Top

You cannot copy content of this page