टिहरी।ऋषिकेश-बद्रीनाथ नेशनल हाईवे तोता घाटी क्षेत्र में मंगलवार को दिल्ली के पर्यटकों की कर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी जिसमें सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि कर में सवार युवती लापता हो गयी। सूचना के बाद पहुंची रेस्क्यू टीम ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा जबकि लापता युवती की खोजबीन की जा रही है।पुलिस के अनुसार, घायल युवक की पहचान दिल्ली निवासी 22 वर्षीय अनीश (पुत्र संदीप) के रूप में हुई है। वहीं लापता युवती की पहचान 20 वर्षीय सोहनी के रूप में की गई है, जो दिल्ली की रहने वाली बताई जा रही है। फिलहाल राहत एवं बचाव दल खाई में लगातार तलाश अभियान चला रहा है और इलाके में सतर्कता बरती जा रही है
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -




