
सोमवार को पूरे प्रदेश में भारी बारिश हो रही है।जिससे कई जगहों पर भूस्खलन व पहाड़ियों से मलवा व पत्थर गिरने से लोगो का जनजीवन अस्त व्यस्त हो चुका है।वही केदारनाथ मार्ग में सुनकुटिया के समीप सोमवार सुबह एक बुलेरो वाहन पर पहाड़ी से अचानक भारी बोल्डर गिर गए जिससे वाहन पूरी तरह क्षति हो गया।इस दौरान उसमे सवार कुल 11 लोगो में से दो की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि तीन गंभीर घायल हो गए।मौके पर पहूंची बचाव दल ने सभी को अस्पताल पहुँचाया।घायल व्यक्तियो का विवरण।1. मोहित चौहान पुत्र श्री उपेन्द्र चौहान2. नवीन सिह रावत पुत्र जयेन्द्र सिंह रावत, उम्र – 35 वर्ष ,पता – बडकोट उत्तरकाशी। (गम्भीर घायल)3. प्रतिभा पुत्री गिरवीर सिंह ,उम्र -25 वर्ष , पता – बडकोट उत्तरकाशी। (गम्भीर घायल)4. ममता पुत्री चेन सिंह, उम्र – 35 वर्ष, पता – बडकोट उत्तरकाशी । (गम्भीर घायल)5. राजेश्वरी पत्नी नवीन , उम्र -35 वर्ष , पता – उत्तरकाशी।6. पंकज पुत्र हुकम सिंह , उम्र – 24 वर्ष , पता – कोकमल्ला नन्दानगर , चमोली। (वाहन चालक) मृतक व्यक्तियों का विवरण।1..रीता पत्नी उदय सिंह, उम्र – 30 वर्ष , पता – बडकोट उत्तरकाशी। 2.चन्द्र सिंह पुत्र कलम सिंह, उम्र – 68 वर्ष , पता – बडकोट उत्तरकाशी।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
