अल्मोड़ा।अल्मोड़ा जिला पंचायत अध्यक्ष सीट पर भाजपा का कब्जा भाजपा प्रत्याशी हेमा गैंडा ने चार मतों के अंतर से जीत दर्ज की। यहां पर उनका मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी सुनीता कुंजवाल के साथ था। बता दे की हेमा गैंडा जागेश्वर विधायक मोहन सिंह मेहरा की भांजी है तो वही सुनीता कुंजवाल पूर्व विधायक वह विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल की बहू है। गौरतलब है कि एक समय में गोविंद सिंह कुंजवाल और मोहन सिंह मेहरा कट्टर कांग्रेसी हुआ करते थे इस बार पंचायत चुनाव में दोनों ही राष्ट्रीय दलों के प्रतिद्वंद्वी बन कर सामने आए। चर्चाएं हैं कि इस चीज में विधायक मोहन सिंह मेहरा का तजुर्बा कम आया पूर्व में मोहन सिंह मेहरा स्वयं जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
