राजनीति

बेतालघाट के सभी बूथों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात

बेतालघाट: रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से देश को संबोधित किया। यह इस कार्यक्रम का 91 वां एपिसोड था।

वही बेतालघाट मंडल के सभी बूथों में मंडल अध्यक्ष प्रताप बोहरा व मंडल महामंत्री हरीश भट्ट के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथ अध्यक्षों की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम सुना।

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, इस बार ‘मन की बात’ बहुत खास है। इसका कारण है इस बार का स्वतंत्रता दिवस। जब भारत अपनी आजादी के 75 वर्ष पूरे करेगा। हम सभी बहुत अद्भुत और ऐतिहासिक पल के गवाह बनेंगे। ईश्वर ने ये हमें बहुत बड़ा सौभाग्य दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 13 से 15 अगस्त तक एक विशेष अभियान हर घर तिरंगा का आयोजन किया जा रहा है इस अभियान का हिस्सा बनकर 13 से 15 अगस्त तक आप सभी अपने घर पर तिरंगा जरूर फहराए।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस पर मेले के दुकानदारों ने लगाया अभद्रता का आरोप

इस दौरान बेतालघाट मंडल के बूथ रतौड़ा में बूथ अध्यक्ष के आवास पर जिला किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष पूर्व मंडल अध्यक्ष दिलीप बोहरा, चंदन सिंह, गोपाल जेड़ा, रिची बूथ अध्यक्ष प्रवीण पडलिया की अध्यक्षता में युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनोज पड़लिया, मीडिया प्रभारी युवा मोर्चा प्रशांत बेलवाल, पन्ना प्रमुख हरीश पड़लिया, तल्ली पाली बूथ अध्यक्ष राम सिंह जलाल की अध्यक्षता में जीवन सिंह बोहरा व ग्रामीणों के साथ मंडल के सभी बूथों में बूथ अध्यक्षों की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने मन की बात कार्यक्रम सुना।

To Top

You cannot copy content of this page