राजनीति

महेंद्र भट्ट को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर नैनीताल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया मिष्ठान वितरण

नैनीताल। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की कमान बद्रीनाथ के पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट को मिलते ही पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं द्वारा मिष्ठान वितरण कर खुशी जाहिर की जा रही है। नैनीताल में भी भजापा कार्यकर्ताओ द्वारा मिष्ठान वितरण किया गया।

रविवार को मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट व युवा मोर्चा अध्यक्ष आशु उपाध्याय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर के मल्लीताल पंत पार्क में मिष्ठान वितरण कर खुशी जाहिर की और कहा कि नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ता नए जोश के साथ सरकार के विकास कार्यो को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  नंदा देवी महोत्सव:बारिश के खलल के बाद मेले में लौटी रौनक लोगो ने जमकर की खरीदारी

इस दौरान भूपेंद्र बिष्ट, अरविंद पडियार,अतुल पाल, मोहित रौतेला, सागर आर्य,रोहित भाटिया,विश्वकेतु,गुरचरण,सचिन जनोटा मोहित साह,संतोष कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

To Top

You cannot copy content of this page