नैनीताल

बिग ब्रेकिंग: बारिश का कहर नैनीताल के 7 नंबर क्षेत्र में भारी भूस्खलन मकानों पर बना खतरा,ताजा हुई1880 की भयावक तस्वीरें

नैनीताल। नगर के अति संवेदनशील क्षेत्र सात नंबर स्नो ब्यू में शनिवार को भारी भूस्खलन हो गया जिसके बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। भूस्खलन के चलते 4 भारी पेड़ जड़ से उखड़ गए हैं।

भूस्खलन की सूचना प्रशासन को दे दी गई है। भूस्खलन की जद में आकर चार पेड़ जड़ से उखड़ गए तो तीन पेडों की जड़ खाली होने से उनके गिरने का अंदेशा है। जिससे नुकसान हो सकता है।

शहर में शनिवार दोपहर को के

यह भी पढ़ें 👉  स्वास्थ्य शिविर को लेकर ऑल इंडिया वूमेन कांफ्रेंस की बैठक

करीब एक घंटे मूसलाधार बारिश हुई। जिससे नाले उफना गए। करीब साढ़े तीन बजे सात नंबर नई बस्ती से स्नोव्यू को जाने वाली सड़क के नीचे की पहाड़ी में करीब 50 मीटर दायरे में पहाड़ी दरक गई तो मलबे के साथ पेड़ भी जड़ से उखड़ गए। पेड़ की चपेट में आने से दीवान सिंह मासाब के मकान का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया।

To Top

You cannot copy content of this page