राजनीति

बेतालघाट भाजपा जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को दिया संगठन सर्वोपरि एकजुट रहे का मूलमंत्र, प्रताप बिष्ट के जिला अध्यक्ष बनने से संगठन को मिली मजबूती:विधायक सरिता

बेतालघाट भाजपा जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को दिया संगठन सर्वोपरि एकजुट रहे का मूलमंत्र, प्रताप बिष्ट के जिला अध्यक्ष बनने से संगठन को मिली मजबूती:विधायक सरिता

बेतालघाट: मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट प्रथम बार बेतालघाट मंडल में पहुंचे। मंडल बेतालघाट में सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का भव्य स्वागत किया।

इस दौरान मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मिनी स्टेडियम बेतालघाट में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट का स्वागत कार्यक्रम और कार्यकर्ताओं के साथ परिचय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रताप बोहरा द्वारा की गई। जिसके चलते मंडल कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट द्वारा सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर पार्टी संगठन की रीति नीति से अवगत कराते हुए एकजुट होकर कर्मठता और ईमानदारी से संगठन को मजबूत बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि काम करने वाले कार्यकर्ताओं को पार्टी में दायित्व सौंपे जाएंगे। दिसंबर अंत तक जिला कार्यकारिणी, मंडल अध्यक्ष और अन्य कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। साथ ही नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट ने अगले वर्ष निकाय और अन्य चुनावों को लेकर भी कार्यकर्ताओं से कमर कसने लेने की बात कही।

यह भी पढ़ें 👉  मंगलवार से पितृपक्ष प्रारंभ दो अक्टूबर कृष्ण पक्ष की अमावस्या को विसर्जन:ज्योतिषाचार्य डॉ.मंजू जोशी

साथ ही उन्होंने बूथ स्तर से पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करने पर जोर दिया। जिलाध्यक्ष बिष्ट ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया। कहा कि पार्टी में धैर्यवान कार्यकर्ताओं को हमेशा सम्मान मिला है। पार्टी ने उनकी निष्ठा और सेवा का प्रतिफल उन्हें जिले का दायित्व देकर दिया है, जोकि भाजपा में ही संभव है।

इस दौरान नैनीताल विधायक सरिता आर्य ने कहा कि प्रताप बिष्ट के जिलाध्यक्ष बनने से संगठन को मजबूती मिली है। उन्होंने कहा कि आगामी निकाय चुनाव और लोकसभा चुनावों में कार्यकर्ता भाजपा को मजबूती के साथ जिताएंगे।

भारतीय जनता पार्टी मंडल बेतालघाट के मंडल अध्यक्ष प्रताप बोहरा, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष योगेश रजवार , मंडल बेतालघाट के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता, मंडल के सभी पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों, पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र के संयोजकों, सम्मानित सभी बूथों के अध्यक्षों, सम्मानित पूर्व मंडल अध्यक्षों , व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

To Top

You cannot copy content of this page