क्राइम

बेतालघाट: धनियाकोट निवासी जगदीश की चाकू गोदकर बेरहमी से कर दी हत्या

बेतालघाट धनियाकोट निवासी 42 वर्षीय जगदीश जलाल की चाकू से गोदकर कर दी हत्या

मुंबई के होटल में बतौर वेटर का कार्य करने वाले बेतालघाट ब्लॉक के धनियाकोट गांव निवासी युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। घटना से मृतक के गांव में कोहराम मच गया है। स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल है। स्वजनो के अनुसार वारदात को अंजाम देने वाले युवक के खिलाफ मुंबई पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
बेतालघाट ब्लॉक के मल्लाकोट, धनियाकोट गांव निवासी जगदीश जलाल (42) पुत्र रामसिंह जलाल पिछले कई वर्षों से अंधेरी मुबंई, सुरेन रोड, पीवीआर सिनेमा के समीप स्थित होटल रेजिडेंसी में बतौर वेटर कार्यरत था। जानकारी के अनुसार बीते गुरुवार देर शाम उसका होटल में ही बतौर कुक का कार्य करने वाले बिहार निवासी माधव मंडल से हल्का विवाद हो गया। शुक्रवार सुबह विवाद बढ़ गया तो माधव मंडल ने जगदीश पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। छाती, कमर सहित शरीर के कई हिस्सों में पांच गहरे घाव कर डाले। आनन-फानन में होटल के कर्मचारी गंभीर रूप से घायल जगदीश को समीपवर्ती अस्पताल ले गए जहां जगदीश ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मृतक के स्वजनो को भी दी गई। सूचना से पूरे गांव में कोहराम मच गया। स्वजनो के अनुसार जगदीश पर हमला करने वाले माधव मंडल को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है वही जगदीश के साथी व कुछ अन्य स्वजन शव लेकर मुंबई से गांव की ओर रवाना हो गए हैं। मृतक अपने पीछे पत्नी चंपा, दस वर्षीय बेटा योगेंद्र तथा आठ वर्षीय बेटी कल्पना को रोते बिलखते छोड़ गया है।

यह भी पढ़ें 👉  इंसानियत की मिसाल नंदा देवी महोत्सव:डोला भृमण में मुस्लिम भाइयों ने भी की सेवा

घटना से ग्रामीणों में भी गहरा रोष व्याप्त है। स्थानीय मनोज सिंह, भानु जलाल, नंदन सिंह, दान सिंह, मदन सिंह, जगमोहन सिंह, हरेंद्र सिंह, मोहन सिंह ने मामले में उचित कार्रवाई करने तथा मृतक के स्वजनो को उचित मुआवजा दिए जाने की पुरजोर मांग उठाई है।

To Top

You cannot copy content of this page