

















भीमताल विकास भवन में विधायक राम सिंह कैड़ा ने शनिवार को विधुत विभाग, लोकनिर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई सहित अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
विधायक राम सिंह कैड़ा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही आगामी बरसात के सीजन से निपटने के लिए अधिकारियों से तत्पर रहने को कहा।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष मनोज भट्ट, जिला पंचायत सदस्य अनिल चनोतिया, जिला पंचायत सदस्य कमलेश बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य सलड़ी गोपाल कृष्ण भट्ट, मीडिया प्रभारी आशु पाठके,कमल पलड़िया, मंडल मंत्री प्रकाश शर्मा,कमल पलड़िया, हेमू सम्बल, ओमी नैनवाल आदि मौजूद रहे।



























































लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
