खेल समाचार

नैनीताल के धावक एकेश तिवारी के नाम एक और उपलब्धि

नैनीताल। नगर के जाने-माने धावक एकेश तिवारी ने तीन दिसंबर को जैसलमेर में द हेल रेस द्वारा आयोजित द बॉर्डर रन- 100 किलोमीटर की दौड़ को सफलतापूर्वक पूरा किया। एकेश ने 14 घंटे 49 मिनट में 100 किलोमीटर की दूरी तय की। जिसके बाद शनिवार को नैनीताल  पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया।

बता दे कि इससे पूर्व, उन्होंने अक्टूबर में मनाली में सोलंग स्काईल्ट्रा को सफलतापूर्वक पूरा किया था जो भारत की सबसे कठिन तकनीकी ट्रेल रेस और भारत में एकमात्र स्काईल्ट्रा रेस भी है।

यह भी पढ़ें 👉  आप ने किया नगर मंडल कार्यकारणी का गठन,विद्या महिला मोर्चा अध्यक्ष,जीवन नगर मंडल अध्यक्ष

स्वागत समारोह में वरिष्ट पत्रकार गिरीश रंजन तिवारी,धावक सुमित साह,बसंत मेहरा,गौरव दुर्गापाल,राहुल शर्मा,स्नेहल बिष्ट,नितिन बिष्ट,गायत्री तिवारी,श्रुति तिवारी,विवेक पांडे आदि मौजूद रहे।

To Top

You cannot copy content of this page