
नैनीताल/रुद्रपुर।अमेनिटी पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर की फुटबॉल टीम ने दिल्ली में आयोजित 24वें वसंत वैली मिनी फुटबॉल टूर्नामेंट में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए कप अपने नाम किया।जिसमें नैनीताल के भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के शिक्षक व बच्चो को फुटबॉल की मुफ्त कोचिंग देने वाले कोच गोविंद बोरा के पुत्र गौरांश बोरा के अद्भुत प्रदर्शन ने सबको चकित कर दिया, जिन्हें पूरे टूर्नामेंट में टॉप स्कोरर का खिताब दिया गया। इसके अलावा, गोलकीपर वेदांश मिश्रा ने भी अपनी बेहतरीन गोलकीपिंग से टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया। गौरांश ने कुल 24 गोल दागे।जीत के बाद स्कूल के प्रबंधक सुभाष अरोड़ा व प्रधानाचार्य इंद्रा त्रिपाठी सहित अन्य स्टाफ ने टीम व गौरांश बोरा को बधाई व शुभकामनाएं दी है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -




