राजनीति

पंजीकरण होने के बाद मां नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल कोर कमेटी की पहली बैठक,सदस्यों का 8 लाख का होगा बीमा

नैनीताल। बीते लंबे समय के बाद अब आखिरकार माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के पंजीकृत तथा सोसाइटी एक्ट के तहत रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट प्राप्त होने के बाद व्यापार मंडल के संस्थापक अध्यक्ष पुनीत टंडन की अध्यक्षता में वोट हाउस क्लब में पहली कोर कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया।जिसमे व्यापारी हित व नगर हित में कई अहम  विंदुओं पर चर्चा की गई।आगे पढ़ें…..

पुनीत टंडन द्वारा माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के सोसाइटी एक्ट के तहत पंजीकृत तथा नैनीताल के प्रथम रजिस्टर्ड व्यापारी संगठन हो जाने पर बधाई प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित कराते हुए कहा कि सभी सदस्यों का 8 लाख तक का जीवन बीमा किया जाएगा। फ़िलहाल किसी भी व्यापारी सदस्य से कोई भी वार्षिक शुल्क अथवा प्रीमियम नहीं लिया जाएगा।साथ ही मासिक सदस्यता शुल्क 100 रुपये रखा गया है। तथा वित्त वर्ष 23-24 का लेखा जोखा, आय-व्यय का विस्तृत ब्योरा प्रस्तुत गया।तथा सर्वसम्मति से पारित किया गया। तथा कोर कमेटी में कुछ नये नामों को जोड़े जाने के प्रस्ताव और नामों पर भी चर्चा हुई।तथा कोर कमेटी द्वारा वर्तमान प्रबंध समिति के व्यापार मंडल के विभिन्न कार्यों को सम्भाले जाने के प्रति वर्तमान प्रबंध समिति पर संपूर्ण विश्वास प्रस्ताव सर्वसम्मिति से पारित किया गया।आगे पढ़ें….

यह भी पढ़ें 👉  भारतीय महिला क्रिकेटर एकता बिष्ट चार सितंबर को नैनीताल में बालिका फुटबॉल खिलाड़ियों का बढ़ाएंगी उत्साह

अध्यक्ष पुनीत टंडन ने कहा कि व्यापार मंडल का रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद अब व्यापारियों को संगठन से जोड़ा जाएगा इसके लिए सदस्यता अभियान पुरजोर तरीके से चलाया जाएगा।कहा कि व्यापारिक तथा सतत आर्थिक विकास से जुड़ी परेशानियाँ दिक़्क़तें तथा हालत आम शहरों की व्यापारिक दिक़्क़तों से अलग रहती है। इसीलिए माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल इन सभी बातों को प्रशासन के सम्मुख उठाता रहा है और संगठन के अब रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद और मज़बूती के साथ प्रशासन शाशन तथा ज़रूरी पड़ने पर केंद्र सरकार के सम्मुख भी रखने का प्रयास करेगा।बैठक में श्याम टंडन, जुनैद, विश्वदीप टंडन, आशीष, देव कंसल, पवन, गिरीश, सुमित खन्ना, अमरप्रीत सिंह ओबरॉय उर्फ़ नोनू, तरुण कांडपाल, विकास जयसवाल, शिव शंकर आदि मौजूद रहे।

To Top

You cannot copy content of this page