नैनीताल

डीएम कार्यालय के मुख्य गेट पर लगा कूड़े का ढेर

नैनीताल। नगर के कई स्थानों पर कूड़ेदान होने के वावजूद खुले में कूड़े के ढेर लगे हुए है,और लगातार हो रही बारिश के चलते कूड़ा कीचड़ में तब्दील हो चुका है और जिसके चलते दुपहिया वाहन व पैदल चलने वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिला मुख्यालय डीएम कार्यालय के मुख्य गेट पर भी बीते कई दिनों से कूड़े का ढेर लगा हुआ है। जिसके बंदरो व कुत्तों का यहाँ पर जमावड़ा लगा रहता है। जिससे आने जाने वाले लोगो में बंदरो व कुत्तों का भय बना रहता है।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल परिसर के छात्रों ने पौधारोपण के लक्ष्य को किया पार

स्थानीय युवक अरुण कुमार ने बताया कि लगभग हर रोज यहाँ पर खुले में कूड़ा फैला रहता है।और कूड़े के ढेर पर कुत्तों व बंदरो का जमावड़ा लगा रहता है।

जिससे स्कूल से आने जाने वाले बच्चो व अन्य लोगो में हमेशा ही कुत्तों व बंदरो का डर बना रहता है।

To Top

You cannot copy content of this page