नैनीताल।बीते शुक्रवार से पालिका में चल रहे बवाल पर आखिरकार विराम लग चुका है।ईओ और बोर्ड के बीच हुए मनमुटाव के बाद कर्मचारियों ने भी शुक्रवार दोपहर बाद से कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया था और शनिवार को भी कर्मचारी कार्य बहिष्कार पर अड़े रहे जिससे सफाई व्यवस्था सहित दैनिक कार्य प्रभावित रहे।और लोगो को भी काफी फजीहत उठानी पड़ी।जिसके बाद विधायक सरिता आर्य पालिका में मध्यस्थता करने पंहुची और पालिका सभागार में लंबी बहस के कर्मचारियों ने अपना कार्य बहिष्कार स्थिगित किया और ईओ और बोर्ड के बीच भी सुलह कराई गई।वही विधायक सरिता आर्य ने कर्मचारियों व ईओ से भी पालिकाध्यक्ष का सम्मान करने की बात कही।और कहा कि ईओ और पालिका बोर्ड को मिलकर कार्य करना होगा तभी शहर का विकास हो सकता है।वही मंडी समिति के सलाहकर मनोज जोशी ने भी पालिकाध्यक्ष को आश्वासन देते हुए कहा कि पालिका की आर्थिक स्तिथि को ठीक करने के लिए वे भी सरकार से अनुरोध करेंगे जिससे कर्मचारियों को समय और वेतन,पेंशन व अन्य भुगतान किए जा सके।साथ ही उन्होंने कहा कि पालिकाध्यक्ष एक समाजसेवी है और उनका क्षेत्र मे काफी मान सम्मान है। इस दौरान एसडीएम नवाजिश खलीक,मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की,जीवंती भट्ट,मंडी समिति के सलाहकार मनोज जोशी,अरविंद पडियार,कविता गंगोला,आनंद बिष्ट,मोहित लाल साह,रोहित भाटिया आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।















लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
