नैनीताल।24 और 28 जुलाई को होने वाले पंचायत चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के तहत जिला पंचायत सदस्य की कुल 27 सीटों के लिए 200 नामांकन पत्रों की विक्री हुई थी।गुरुवार को 20 लोगो ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था जबकि शुक्रवार को 62 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दर्ज किया है अभी तक कुल 82 लोग अपना नामांकन दर्ज करा चुके है। हालांकि अभी नामांकन प्रक्रिया में शनिवार का दिन शेष बचा हुआ है।शुक्रवार को भी बारिश के बीच प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ नामांकन करने पहुंचे थे।इस दौरान निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया ने भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट,विधायक सरिता आर्य,दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा,लालकुंआ विधायक मोहन सिंह बिष्ट,प्रदीप जनोटी,व दर्जनों कार्यकर्ताओ की मौजूदगी में 21 रामडी आनसिंग पनियाली सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।जबकि उनका सीधा मुकाबला डॉ. छवि कांडपाल से होगा।छवि कांडपाल ने भी इसी सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है।आगे पढ़ें जिला पंचायत सदस्य के लिए कहा से किसने किया नामांकन……..





जिला पंचायत सदस्य के लिए कहा से किसने किया नामांकन।12 सिमलखा से भाजपा प्रत्याशी आनंद सिंह जलाल।तल्ली दीनी से भाजपा प्रत्याशी जीवन सिंह बर्गली।23 जंगलिया गांव से भाजपा प्रत्याशी अनिल चनोतिया।चखुटा से गौरव बिष्ट।अमृतपुर 26 से सीमा गोनी।चिल्कीया से योगिता गोस्वामी,18 गुलजारपुर बंकी से आरती।16 तलिया से लाल सिंह बिष्ट।4 ढोली गांव से योगराज सिंह।20 देवलचोड़ से किरन नेगी।19 आमखेड़ा चोरगालिया से अनिता बेलवाल।ज्योलिकोट खुर्पाताल से आशा गिरी।ककोड़ से दिगम्बर मेहरा,22 जग्गी बंगर, किरन जोशी।18 गुलजारपुर बंकी अनीता आर्या।12 सिमलखा संजय बोहरा।12 सिमलखा इंद्र सिंह बोहरा। 26 अमृतपुर हेमा भट्ट। 26अमृतपुर रूपा भट्ट। चोरगलिया आमखेड़ा लीला देवी।गुलजार पुर बंकी हेमा देवी। 4 ढोलीगांव महेंद्र सिंह धोनी।3 ओखलाकांडा मल्ला मुकेश चंद बौद्ध। 6 सरना सुनीता देवी। रामडी आनसिंह नाम दीपा पांडे। बगुवा अमीर चंद।16 तलिया मनोज सिंह बिष्ट। जंगलिया गांव नवीन चंद। ज्योलीकोट खुर्पाताल देवकी बिष्ट। ककोड डिगर सिंह मिवाड़ी। बडोन सीमा ढोलगाई। चापड़ प्रकाश चंद। चापड प्रदीप कुमार पंत

















लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
