कुमाऊँ

युवा स्कॉलरशिप नृत्यांगना जया पाठक द्वारा दिया जा रहा है कत्थक का प्रशिक्षण

संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में संचालित संस्थान सीसीआरटी नई दिल्ली के माध्यम से कल्चरल मैपिंग हेतु डेटा संग्रह फार्म भरवाए जा रहे हैं।
सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केंद्र नई दिल्ली से जुड़े गौरीशंकर कांडपाल ने बताया कि  संपूर्ण देश के दृश्य श्रव्य प्रदर्शन साहित्य समकालीन विधाओं पर कार्य करने वाले कलाकारों की कला विधा एवं सांस्कृतिक तथा का डॉक्यूमेंटेशन कार्य चल रहा है।
उनके द्वारा नृत्याकृति डिवाइन आर्ट एंड कल्चर सोसायटी के बच्चों को संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में संचालित संस्थान सीसीआरटी नई दिल्ली की विभिन्न छात्रवृत्ति एवं फेलोशिप संबंधी योजनाओं की भी जानकारी प्रदान की गई।
शहर हल्द्वानी में कत्थक नृत्यांगना एवं संस्थान की निर्देशिका जया पाठक के द्वारा नृत्याकृति डिवाइन आर्ट एंड कल्चर सोसायटी में कत्थक साधक बच्चों को कत्थक नृत्य एवं फिल्मी गीतों पर कत्थक नृत्य करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार से युवा स्कॉलरशिप प्राप्त नृत्यांगना जया पाठक के द्वारा बीते दो वर्षों से कत्थक साधकों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है, जिसमें चार वर्ष से लेकर 25 वर्ष तक की विभिन्न बच्चे शामिल हैं।
इस दौरान सौम्या चंद्रा,भार्गवी बोरा,अंकिता चंद्रा, युविका मेहरा,पूजा बिष्ट,आयुषी रावत,समृद्धि सिंह, मुग्धा तिवारी,आव्या व नव्या आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी के जन्मदिन पर क्रॉस कंट्री दौड़ का हुआ आयोजन
To Top

You cannot copy content of this page