नैनीताल/भवाली। जिला मुख्यालय से 10 किमी की दूरी पर भवाली में विशेष समुदाय के युवक पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप के बाद क्षेत्रवासियों ने आरोपी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए थाने में इसकी शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने तुरंत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।जानकारी के अनुसार मुरादाबाद उत्तर प्रदेश निवासी टैक्सी चालक मोहम्मद साहिल जो वर्तमान में भवाली में रहता है,उसने स्थानीय किशोरी से दोस्ती कर दुष्कर्म किया,जिससे किशोरी गर्भवती हो गई।जब गुरुवार को उसके पेट में दर्द हुआ तो परिजनों से अस्पताल लेकर गए जहां पर डॉक्टर ने गर्भवती होने की पुष्टि की जिसके बाद सारा मामला सामने आया। घटना के बाद से हिंदूवादी संगठन व भाजपा कार्यकर्ता मामले को लेकर काफी गंभीर दिखाई दे रहे हैं, जिसको लेकर उन्होंने नगर पालिका में आरोपी का भवाली स्थित अवैध भवन की जानकारी दी जिस पर नगर पालिका ने आरोपी के परिजनों को तीन दिन के भीतर दस्तावेज नगर पालिका में जमा करने को कहा है अन्यथा भवन को ध्वस्त भी किया जा सकता है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -




