नैनीताल/भवाली। जिला मुख्यालय से 10 किमी की दूरी पर भवाली में विशेष समुदाय के युवक पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप के बाद क्षेत्रवासियों ने आरोपी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए थाने में इसकी शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने तुरंत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।जानकारी के अनुसार मुरादाबाद उत्तर प्रदेश निवासी टैक्सी चालक मोहम्मद साहिल ने नाम बदलकर स्थानीय किशोरी से पहले दोस्ती कर दुष्कर्म किया जिससे किशोरी गर्भवती हो गई।जब गुरुवार को उसके पेट में दर्द हुआ तो परिजन से उसे अस्पताल लेकर गए जहां पर डॉक्टर ने गर्भवती होने की पुष्टि की जिसके बाद सारा मामला सामने आया।घटना की सूचना के बाद स्थानीय लोगों में काफी रोष बना हुआ है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -




