नैनीताल। 14 फरवरी को विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों का चुनाव प्रचार अभियान चरम सीमा पर पहुंच चुका है, वही नैनीताल विधानसभा सीट से भाजपा कांग्रेस सहित यूकेडी व आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार भी घर-घर जाकर समर्थन जुटा रहे हैं।
पहली बार उत्तराखंड में सभी सीटों पर चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी भी इस बार भाजपा कांग्रेस के लिए सिरदर्द बनी हुई है वहीं नैनीताल विधानसभा सीट से आप प्रत्याशी हेम आर्य का भी विधानसभा क्षेत्र में जमकर चुनाव प्रचार प्रसार चल रहा है।
हेम आर्य नामांकन के बाद बेतालघाट क्षेत्र में खूब पसीना बहाते हुए नजर आ रहे हैं, और लोगों का उनको समर्थन भी मिल रहा है। आज भी हेम आर्य ने सीम,सिलटोना,द्रमाणी,बजेड़ी,कफुलटा आदि ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाकर खुद के लिए समर्थन जुटाया।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
