नैनीताल। डीएसबी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के तहत तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।शुक्रवार को पहले दिन शिक्षको ,कर्मचारियों ,शोध छात्र-छात्राओं व एमएससी के छात्र-छात्राओं ने परिसर में स्वच्छता अभियान चलकर करीब 50 कट्टे कूड़ा एकत्र कर उसका निस्तारण किया। शनिवार को पेंटिंग पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन होगा जबकि रविवार को पर्यावरण दिवस पर पुरस्कार वितरण तथा पौधारोपण होगा। इस दौरान विभागाध्यक्ष प्रो सुरेंद्र सिंह बरगली , निदेशक शोध प्रो ललित तिवारी ,प्रो किरण बरगली ,प्रो नीलू लोधियाल ,प्रो अनिल बिष्ट ,डॉक्टर कपिल खुल्बे ,डॉक्टर हेम जोशी ,डॉक्टर हर्ष चौहान ,डॉक्टर नवीन पांडे ,डॉक्टर प्रभा पंत ,डॉक्टर हिमानी कार्की,जगदीश पपनै ,गोपाल बिष्ट ,संतोष ,मोहित खाती, लीला,सपना,वर्तिका,अक्षिता ,गौरव सिकधार, प्रकाश ,लता , युक्ता शर्मा , सिद्धि ,प्रांजलि तिवारी ,रिया जोशी ,नेहा ,अंजली, पूजा आदि मौजूद रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
