चुनाव

बेतालघाट में महिलाओं के समर्थन से मिली भजापा प्रत्याशी सरिता को जीत


बीते रोज उत्तराखंड में प्रत्याशियों के राजनैतिक भविष्य का फैसला हो चुका है और एक बार फिर से भाजपा पूर्ण बहुमत से प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है।
वही नैनीताल विधानसभा सीट पर कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुई सरिता आर्य और भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए संजीव आर्य के बीच मुख्य रूप से मुकाबला हुवा था। लेकिन सरिता आर्य मतगणना के दौरान शुरू से अंत तक बढ़त बनाए रखी थी और  7890 मतों से संजीव आर्य को पराजित कर दिया।
बता दे कि पूरे विधानसभा में महिलाओं का सरिता को भारी संख्या में समर्थन मिला है जिसके बडौतल उनकी जीत सुनिश्चित हो पाई है। चुनाव प्रचार के दौरान भी बेतालघाट क्षेत्र में महिलाओं में काफी जोश देखने को मिल रहा था, भारी बरसात के बीच भी महिलाओं ने भाजपा प्रत्याशी सरिता आर्य के लिए चुनाव प्रचार किया था इसी का परिणाम रहा कि सरिता आर्य ने नैनीताल सीट पर भाजपा का परचम लहरा दिया।

यह भी पढ़ें 👉  6 अक्टूबर को लेकसिटी हैप्पी होम डांडिया नाइट की रहेगी धूम
To Top

You cannot copy content of this page