कुमाऊँ

महिला दिवस: ग्राफिक एरा ने हैडिया गांव में महिलाओं को किया  सम्मानित

आज अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल की प्राध्यापकियाओ ने “असमी- में कौन” कार्यक्रम का आयोजन ग्राम हैडिया गांव में किया।  
डायरेक्टर प्रोफेसर डॉक्टर एम सी लोहनी के नेतृत्व में ग्राम हैडिया गांव में “असमी- में कौन” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे विश्वविद्यालय के प्रबंधन विभाग, नर्सिंग विभाग, कृषि विभाग, पी डी पी विभाग की प्राध्यापिकाओं ने गांव की महिलाओं के साथ अपना अपना जीवन का अनुभव साझा किया। इस कार्यक्रम के ज़रिए गांव और शहर दोनो के महिला सशक्तिकरण की बात कही गई। एवम गांव की कुछ शशक्त्त महिलाओं को यूनिवर्सिटी द्वारा सम्मान भी दिया गया। हैडिया गांव की प्रधान कमला आर्य को वूमेन ऑफ द डे से नवाजा गया। 
इस दौरान डॉ संतोषी सेन गुप्ता,डा कविता अजय जोशी,डा फरहा खान,डा हंसी नेगी,डा दीपा नैनवाल, डा पूनम ओझा,डा निधि भट्ट,डा ईशा तिवारी,डा दीक्षा बिष्ट व विभाग के कई अन्य प्राध्यापिकाओं व विश्वविद्यालय की छात्राओं  प्रतिभाग किया

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल परिसर के छात्रों ने पौधारोपण के लक्ष्य को किया पार
To Top

You cannot copy content of this page