कुमाऊँ

महिला स्वयं सहायता समूह घर-घर जाकर वसूलेंगी यूजर चार्जेज

नैनीताल। गुरुवार को नगर पालिका सभागार में महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की बैठक हुई। बैठक में 30 महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा प्रतिभाग किया गया। अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल ने कहा कि सहायता समूह की महिलाओं की ओर से नगर में स्थित व्यवसायिक प्रतिष्ठान,आवासीय भवनों, विद्यालयों आदि से पालिका की ओर से किए जा रहे कूड़ा उठान के एवज में यूज़र चार्जेज़ वसूल किया जाएगा। जिसके लिए समूह आवेदन कर सकती है। जिसके बाद पालिका द्वारा एकत्र धनराशि से 15 फीसदी धनराशि महिला समूह को प्रोत्साहन के रूप में दी जाएगी। तथा उन्हें सफाई के लिए लोगों को जागरूक करना होगा तथा उनकी समस्याओं को पालिका तक पहुंचाना होगा जिसके बाद पालिका समस्याओं का निस्तारण करेगी। इस दौरान ईओ पूजा, नगर परियोजना प्रबंधक जितेंद्र सिंह राणा, सामुदायिक संगठनकर्ता चंदन भंडारी, सोनू तिवारी, सीमा कुंवर आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  एक देश एक चुनाव केवल ध्यान भटकाने का भाजपाई मुद्दा:नेताप्रतिपक्ष यशपाल आर्य
To Top

You cannot copy content of this page