 
नैनीताल। नगर को स्वच्छ बनाने और कूड़े को पृथक्करण करने के लिए नगर पालिका ने महिला स्वयं सहायता समूहों को जिम्मेदारी सौंप दी है। महिलाएं घर घर जाकर सूखा कूड़ा एकत्रित करेंगी।
अधिशासी अधिकारी पूजा ने बताया कि अब तक घरों से सूखा और गीला कूड़ा संयुक्त रूप से एकत्र किया जाता था। जिसके चलते नगर पालिका को कूड़ा निस्तारण में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था जिससे निपटने के लिए अब नगर पालिका ने शहर की महिला समूहों को सूखा कूड़ा पृथक करने की जिम्मेदारी दी गई है।कहा कि अब तक शहर की 20 से अधिक महिला स्वयं सहायता समूह ने सुखा कूड़ा एकत्र करने की जिम्मा लेने की बात की है। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा शहर के विभिन्न वार्ड में घर-घर जाकर लोगों को कूड़ा अलग-अलग रखने के लिए जागरूक भी किया जाएगा। नगर पालिका द्वारा महिला स्वयं सहायता समूह को उनके इस कार्य के लिए प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी जिससे महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कहा कि नगर पालिका द्वारा महिला स्वयं सहायता समूह को सोमवार को कूड़ा पृथक करने को लेकर पालिका सभागार में प्रशिक्षण भी दिया जाएगा
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
 
													
																							

 
											 
						 
					 
						 
					 
						 
					


 
									 
																		 
									 
																		 
									 
																		 
									 
																		 
									