कुमाऊँ

देशभक्ति के गीतों से गुंजायम गरमपानी, विधायक सरिता के नेतृत्व में निकली तिरंगा रैली

गरमपानी: आजादी की 75वीं वर्षगांठ के तहत पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। घर घर तिरंगा फहराने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। 

शनिवार को गरमपानी मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। नैनीताल विधायक सरिता आर्य के नेतृत्व व मंडल अध्यक्ष रमेश सुयाल की अध्यक्षता में गरमपानी राम मंदिर से सुयालबाड़ी तक तिरंगा रैली निकाली गई। इस दौरान लोगों को घर घर तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही खैरना चौकी इंचार्ज दिलीप कुमार, क्वारब चौकी इंचार्ज बालकृष्ण आर्य, गोविंदी टम्टा  मय टीम हाईवे में यातायात व्यवस्थाओं में जुटे रहे। 

तिरंगा रैली में सरस्वती शिशु मंदिर सुयालबाड़ी के छात्र छात्राओं ने भी प्रतिभाग किया और सुयालबाड़ी क्षेत्र में पैदल यात्रा निकाली। रैली के माध्यम से जनता को राष्ट्र के गौरव तिरंगा ध्वज का सम्मान करने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही विधायक सरिता आर्य व मंडल अध्यक्ष रमेश सुयाल ने जनता से इस पावन महोत्सव को धूमधाम से मनाए जाने की अपील की। 

विधायक सरिता आर्य ने कहा कि यह बड़े ही हर्ष का विषय है कि हम लोग आजादी की 75 वीं वर्षगांठ को आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाने जा रहे है। इस अवसर पर सभी को अपनी-अपनी भूमिका निभानी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि यह हमारी राष्ट्र के प्रति निष्ठा एवं प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है एवं आजादी की लड़ाई में शहीद होने वाले सैनिकों के प्रति सच्ची श्रद्धाजंलि है। 

यह भी पढ़ें 👉  स्वास्थ्य शिविर को लेकर ऑल इंडिया वूमेन कांफ्रेंस की बैठक

मंडल अध्यक्ष रमेश सुयाल ने हर घर तिरंगा अभियान के अंर्तगत सभी लोगों से अपने अपने घरों में तिरंगा फहराने की आह्वाहन करते हुए आजादी की 75 वीं वर्षगांठ को अमृत महोत्सव के रूप में मनाने की अपील की। साथ ही मंडल अध्यक्ष ने बताया कि तिरंगा हमारी आन-बान एवं शान का प्रतीक है इसे हमें पूरे सम्मान के साथ फहराना चाहिए।

इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष नीरज बिष्ट, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र बिष्ट, अनु मोर्चा मंडल अध्यक्ष भुवन आर्य, दामोदर जोशी, जिला सह सोशल मीडिया प्रभारी पंकज सूर्या, मीडिया सह प्रभारी कौशल जीना, जिला मंत्री तारा सिंह भंडारी, मीना बिष्ट, दीपक भंडारी, कन्नू गोस्वामी, नीरज बिष्ट  किसान मोर्चा, युवा मोर्चा आदि मौजूद रहे।

To Top

You cannot copy content of this page