
बेतालघाट।आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अब प्रत्याशियों द्वारा जोर आजमाइश करनी शुरू कर दी है।वही नैनीताल विधानसभा सीट पर भी कांग्रेस भाजपा के अलावा इस बार भवाली निवासी शीलू कुमार भी चुनावी मैदान में अपनी राजनीतिक किस्मत आजमाने जा रहे है।जिसके लिए उन्होंने तैयारियां भी शुरू कर दी है।हालांकि वे निर्दलीय या फिर यूकेडी कहा से चुनाव लड़ेंगें इस पर उन्होने अभी स्पष्ठ नही किया है।फिलहाल चुनावी मैदान में उनकी एंट्री से माहौल तो गरमाने लगा है।शुक्रवार को बेतालघाट ब्लॉक के घेडिया हलसो में आयोजित कार्यक्रम में पहुँचे बतौर मुख्य अतिथि ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया।इस दौरान उन्होंने कई घोषणाएं करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की बुजुर्ग महिलाओं को दवा के लिए हर माह 10 हजार रुपये दिए जाएंगे।साथ ही एक जरूरतमंद परिवार की शादी का खर्च वहन करने का आश्वासन भी दिया।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -




