चुनाव

क्या एक बार फिर से भीमताल सीट पर होगा निर्दलीय का कब्जा,भीमताल की जनता दोहराएगी 2017 का इतिहास



नैनीताल/भीमताल। 14 फरवरी को विधानसभा चुनाव होने जा रहे है कुमाऊं की सबसे हॉट सीन बनने जा रही भीमताल विधानसभा सीट पर इस बार भाजपा व कांग्रेस दोनों ही पार्टियों में टिकट की दावेदारों की संख्या बढ़ती जा रही है। हालांकि कांग्रेस से दान सिंह भंडारी का टिकट लगभग तय माना जा रहा है,और उनको टिकट मिलने से गोपाल बिष्ट संजय साह की नाराजगी भी सामने आ सकती है। वही भाजपा से भी राम सिंह कैड़ा का टिकट लगभग तय माना जा रहा है और अगर पार्टी कैड़ा को टिकट देती है तो ऐसे में बीते 5 वर्षों से टिकट की आस लगाए बैठे पूर्व काबीना मंत्री गोविंद सिंह बिष्ट व पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष मनोज साह की नाराजगी का फायदा एक बार फिर से 2017 की तरह निर्दलीय प्रत्याशी को ना मिल जाए।
कभी कांग्रेस के नेता कहे जाने वाले राम सिंह कैड़ा को जब 2017 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस द्वारा टिकट नहीं दिया गया तो वह निर्दलीय ही चुनाव लड़े और जीत दर्ज कर भीमताल विधानसभा के विधायक बने जिसके बाद लगभग अपने कार्यकाल को पूरा करने के बाद आखिरकार उन्होंने 2022 विधानसभा चुनाव से कुछ समय पहले भाजपा का दामन थाम लिया है। उनके भाजपा में शामिल होते ही 2022 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे वरिष्ठ भाजपा नेता गोविंद बिष व 
मनोज साह की उम्मीदों पर पानी फिर गया था।
वही एक बार फिर से भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ताओं में गुटबाजी होने की आशंका जताई जा रही है।और इसका खामियाजा शायद राम सिंह कैड़ा व भाजपा दोनों को ही भुगतना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रतिभा दिवस के मौके पर राइंका गुनियालेख में बच्चों ने सीखे विभिन्न कौशल


बता दें कि 2017 में जहां भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए उस समय के विधायक दान सिंह भंडारी को कांग्रेस ने टिकट दिया और कांग्रेस से टिकट नही मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़े राम सिंह कैड़ा ने कांग्रेस उम्मीदवार दान सिंह भंडारी को पराजित कर दिया था। वही इस बार वर्तमान विधायक राम सिंह कैड़ा का भाजपा में शामिल होना,क्या ऐसे में भीमताल की जनता एक बार फिर से 2017 वाला इतिहास दोहराएगी।

To Top

You cannot copy content of this page