उत्तराखण्ड

क्या पूर्व विधायक भी छोड़ने जा रही है कांग्रेस का दामन।


नैनीताल। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हेमा आर्य के बाद पूर्व विधायक सरिता आर्य के द्वारा भी पार्टी छोड़ने के कयास लगाए जा रहे हैं। चर्चा है कि भाजपा हाईकमान से उनकी लगातार वार्ता चल रही है। अगर ऐसा हुआ तो कांग्रेस के लिए चुनाव से पूर्व यह बड़ा झटका साबित होगा।
बता दें कि एक दिन पूर्व ही कांग्रेस से जुड़े हेम आर्य पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं। वही निवर्तमान विधायक संजीव आर्य के कांग्रेस में शामिल होने के बाद से ही पूर्व विधायक सरिता आर्या भी इसको लेकर विरोध जता रही हैं। साथ ही कई बार वह टिकट ना मिलने की स्थिति में पार्टी छोड़ने का ऐलान तक कर चुकी है। ऐसे में अगर वह कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा का दामन पकड़ती है तो नैनीताल विधानसभा सीट में कांग्रेस की मुश्किलें बढ़नी तय है। 

यह भी पढ़ें 👉  कूर्मांचल बैंक की 42वीं साधारण वार्षिक बैठक कुल व्यवसाय 3.866.67 करोड़ शुद्ध लाभ 23.1करोड़
To Top

You cannot copy content of this page