राजनीति

भाजपा में आते ही ये क्या कह बैठे हेम आर्य


नैनीताल। बीते दिनों कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए हेम आर्य ने एक बार से टिकट की दावेदारी करते हुए कहा है, कि वे पूरे विधानसभा में जनता की पहली पसंद है।और 2022 में जनता उनको विधायक बनाने के लिए लालायित है।
बता दे कि कांग्रेस से टिकट मिलने की उम्मीदें धूमिल होती देख बीते दिनों उंन्होने फिर से एक बार भाजपा का दामन थाम लिया जिसके बाद भाजपा ने साफ कर दिया था कि हेम आर्य बिना टिकट के शर्तो पर शामिल हुए है।लेकिन भाजपा में शामिल होते ही हेम ने कहना शुरू कर दिया है कि वे जनता के चहेते बन चुके है और आगामी विधानसभा में जनता उनको विधायक बनाने का मन बना चुकी है। ऐसे में अब भाजपा की मुश्किलें भी बढ़ सकती है।
लेकिन बेतालघाट के ग्रामीणों का कहना है कि कोरोना काल में जहाँ हर कोई जनप्रतिनिधि घरों में बैठा हुवा था वही हेम आर्य ने पूरे क्षेत्र में घूमकर असहाय लोगो की काफी मदद की है।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा की राजनीति सबसे निम्न स्तर की:नेताप्रतिपक्ष यशपाल आर्य
To Top

You cannot copy content of this page