चुनाव

स्वागत समारोह में बोली सरिता आर्य कांग्रेस में महिलाओं की उपेक्षा को लेकर भाजपा में हुई शामिल

नैनीताल। भाजपा में शामिल होने के बाद बुधवार को कार्यकर्ताओ द्वारा सरिता आर्य का नैनीताल में फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया। लेकिन महिला मोर्चा के कई मुख्य पदाधिकारी भी इस दौरान गायब रहे।
सरिता आर्य ने बताया कि बिना टिकट के शर्तो के वे भाजपा में शामिल हुई है,पार्टी जिसको भी टिकट देगी वे पूरी ताकत से उनको समर्थन देंगी और नैनीताल सीट पर भाजपा का परचम लहराएंगी। वहीं भाजपा महिला मोर्चा द्वारा उनके टिकट के विरोध किए जाने को लेकर उन्होंने कहा कि ऐसा अक्सर होता है,जब कोई दूसरा घर में आता है तो थोड़े बहुत मतभेद होते है लेकिन भाजपा में ऐसा नही है।
उंन्होने कहा कि कांग्रेस में मुझे बहुत सम्मान मिला था लेकिन महिलाओं की उपेक्षा के चलते उन्होंने भाजपा का दामन थामा है, आगे उन्होंने यशपाल आर्य व संजीव आर्य पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उनके आने से नैनीताल से मेरा और बाजपुर से सुनीता बाजवा का टिकट रद्द हुवा है,उंन्होने आगे कहा कि अगर ये दोनों पिता पुत्र अपने आप को दमदार नेता मानते है तो ऐसे जगह से लड़ते जहाँ से कांग्रेस कभी नही जीती थी।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट, विधानसभा प्रभारी दवेंद्र ढेला,विस्तारक अरुण तिवारी,हेम आर्य,मनोज जोशी,सभासद गजाला कमाल, सभासद मोहन नेगी,अरविंद पडियार,भूपेंद्र बिष्ट,कुंदन बिष्ट,अरुण कुमार,विश्वकेतु,रोहित भाटिया,लता गोस्वामी,ममता,मधु,प्रगति जैन,रेखा बोरा गुप्ता,शुभम कुमार आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  शाम भजनों की गूंज से गूंजा ताकुला, दिन में भंडारे का आयोजन
To Top

You cannot copy content of this page