कुमाऊँ

जल्द से जल्द हटाए जाए पंत पार्क से वेंडर जोन:  व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन नेगी


नैनीताल। गुरुवार को नगर पालिका सभागार में वेंडर जोन की बैठक आयोजित की गई जिसमें मल्लीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन नेगी ने कहा कि हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद भी बीते चार वर्षों से पंत पार्क से वेंडर जोन को नहीं हटाया गया है, उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द वेंडर जोन को कहीं और शिफ्ट किया जाए।
वही अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि 121 लोगों के लिए वेंडर जोन के लिए बारा पत्थर शौचालय, किलबरी, तल्लीताल रिक्शा स्टैंड व बारा पत्थर पुलिस चौकी को चिन्हित किया गया है। वहीं उन्होंने बताया कि 300 लोगों द्वारा वेंडर जोन के लिए और आवेदन कर दिया गया है। ऐसे में सभी को स्थान मुहैया कराना एक बड़ी चुनौती बनी हुई है।
इस दौरान तहसीलदार नवाजिश खलीक,अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार वर्मा, एसआई हरीश बिष्ट, मल्लीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन नेगी, तल्लीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष मारुति साह,त्रिभुवन फर्त्याल,अमरप्रीत सिंह, जमील भाई राजेश साह, सिद्धार्थ छेत्री आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  ध्येय संस्था की संस्थापक पूजा जोशी ने छात्रों व महिलाओ को निशुल्क वितरित किए कंप्यूटर व सिलाई मशीनें
To Top

You cannot copy content of this page