चुनाव

विधानसभा चुनाव:भीमताल विधानसभा सीट से कैड़ा की राह नहीं है आसान


भीमताल। 14 फरवरी को होने जा रहे विधानसभा चुनाव में भीमताल विधानसभा सीट से भाजपा के संभावित प्रत्याशी राम सिंह कैड़ा को भीतरघात से जूझना पड़ सकता है।
कुमाऊं की सबसे हॉट सीट बनने जा रही भीमताल विधानसभा सीट पर इस बार कड़ा मुकाबला होने जा रहा है, जहां भाजपा की ओर से राम सिंह कैड़ा,पूर्व काबिना मंत्री गोविंद सिंह बिष्ट,पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष मनोज साह, दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा व धारी ब्लॉक प्रमुख आशा रानी द्वारा दावेदारी की गई है। लेकिन वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए कुछ माह पूर्व भाजपा में शामिल हुए राम सिंह कैड़ा को टिकट मिलने की संभावनाएं ज्यादा दिख रही हैं। ऐसे में बीते 5 वर्षों से टिकट के लिए तैयारी कर रहे मनोज साह व गोविंद बिष्ट के अरमानों पर पानी फिरता देख रहा है। और अगर मनोज साह निर्दलीय चुनावी मैदान में कूदते हैं तो ऐसी परिस्थितियों में  कैड़ा व भाजपा को नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। वही 2017 चुनाव में भाजपा प्रत्याशी गोविंद बिष्ट ने भीमताल ब्लॉक से सबसे ज्यादा वोट हासिल किए थे,और अगर उनकी नाराजगी भी दूर नहीं होती है, तो इसका खामियाजा भी कैड़ा को उठाना पड़ सकता है।
वही दूसरी ओर 2017 चुनाव में राम सिंह कैड़ा की जीत में प्रमुख भूमिका निभाने वाले ओखलकांडा ब्लॉक के केडी रुबाली भी कैड़ा से नाराज होकर पूर्व विधायक व कांग्रेस के संभावित प्रत्याशी दान सिंह भंडारी के साथ चले गए है, ऐसे में राम सिंह कैड़ा को अपने ग्रह ब्लॉक ओखलकांडा से भी काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी के जन्मदिन पर क्रॉस कंट्री दौड़ का हुआ आयोजन
To Top

You cannot copy content of this page