कुमाऊँ

उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन चुनाव संपन्न,रूप किशोर बने भवाली शाखा अध्यक्ष

भवाली: फरसौली स्थित रोडवेज कार्यशाला में उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के भवाली शाखा के चुनाव संपन्न हुए। जिसमें सर्वसम्मति से रूप किशोर को शाखा अध्यक्ष और दिनेश दुमका को शाखा मंत्री नियुक्त किया गया।

साथ ही जावेद अली को कार्यवाहक, हर्षवर्धन व सुरेखा शर्मा जोशी को उपाध्यक्ष, हरेंद्र टम्टा व अरुणेंद्र सिंह को संयुक्त मंत्री, प्रेम कुमार को संगठन मंत्री, पंकज जोशी को कोषाध्यक्ष,
कार्यकारिणी सदस्य दिनेश जोशी, अनिल कुमार
, विनोद जोशी, विमल कुमार, सुनील कश्यप, सुरेश चंद्र , नंदकिशोर, संतोष कुमार को कार्यकारिणी सदस्य मनोनित किया गया।

साथ ही एल डी पालीवाल, जावेद अली, नरेश पाल को क्षेत्रीय प्रतिनिधि व कौशल किशोर, जगदीश प्रसाद, जीवन चंद को प्रांतीय प्रतिनिधि नियुक्त किया गया।

यशपाल आर्य को मीडिया प्रभारी, कमल कुमार को सोशल मीडिया प्रभारी का पद सौंपा गया। इस दौरान सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने निगम हित और कर्मचारी हित में कार्य करने का संकल्प लिया। साथ ही सभी नव निर्वाचित कार्यकारिणी को यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कमल पपने और महामंत्री चौधरी ने शुभकामनाएं दी।

क्षेत्रीय प्रतिनिधि एलडी पालीवाल ने बताया कि
इस दौरान अन्य संगठनों को छोड़कर 18 कर्मचारियों ने उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन की सदस्यता ली।

यह भी पढ़ें 👉  स्वास्थ्य शिविर को लेकर ऑल इंडिया वूमेन कांफ्रेंस की बैठक

जिसमें इंप्लाइज यूनियन के पूर्व शाखा मंत्री बी के राय, परिषद की शाखा संयुक्त मंत्री
सुरेखा शर्मा , परिषद के बल बहादुर, इंप्लाइज यूनियन के विमल कुमार, एंप्लाइज यूनियन के पूर्व शाखा अध्यक्ष अनुज गोड, इंप्लाइज यूनियन के मोहम्मद अहमद, इंप्लाइज यूनियन के महेंद्र सिंह, पवन कुमार, महेश कुमार, भारतीय मजदूर संघ के प्रताप सिंह, महेश चंद्र , नदीम खान, दिनेश लाल, जोगिंदर सिंह, संतोष कुमार, अभिजीत कुमार, रोबिन सिंह शामिल है। सभी का यूनियन में फूल मालाओं से भव्य स्वागत कर शुभकामनाएं दी गई।

इस मौके पर यूनियन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डी एल शाह, संरक्षक राम अवध यादव, मोहन भट्ट, बीरबल टम्टा , नेमी चरण, गिरीश चंद्र ,
चुनाव अधिकारी , दयाल जोशी
ललित प्रसाद, नवीन लोहनी, सुनील बिष्ट, सुरेश चंद्र, प्रांतीय उपाध्यक्ष बलदेव सिंह, मंडलीय अध्यक्ष गुरमेल सिंह, मंडली मंत्री हरीश जोशी
आदि लोग मौजूद रहे।

To Top

You cannot copy content of this page