राजनीति

उत्तराखंड वन विकास निगम अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी का नैनीताल पहुंचने पर भव्य स्वागत

चंपावत के पूर्व विधायक व उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी का मंगलवार को नैनीताल पहुँचने पर नैनीताल विधायक सरिता आर्य के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। 

बता दे कि चंपावत विधानसभा के पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के लिए अपनी सीट छोड़ दी थी और 31 मई को हुए उपचुनाव में सीएम धामी ने भारी मतों से जीत दर्ज कर अपना परचम लहराया था। जिसके बाद मुख्यमंत्री धामी ने कैलाश गहतोड़ी के त्याग का इनाम उनको दिया है। सीएम ने पूर्व विधायक को उत्तराखण्ड़ सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री सहित वन विकास निगम में अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गयी है।

यह भी पढ़ें 👉  शाम भजनों की गूंज से गूंजा ताकुला, दिन में भंडारे का आयोजन

स्वागत समारोह में मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट, शांति मेहरा, दया किशन पोखरिया, मनोज जोशी, कुमाऊं सह संयोजक मोहित रौतेला, हरीश राणा, मोहित आर्य, दीपक मेलकानी, गजाला कमाल, नवीन जोशी, संतोष साह, विश्व केतु आदि मौजूद रहे।

To Top

You cannot copy content of this page